नवीनतम समाचार और सूचनाएं

आर.सी.एस उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश में आर.सी.एस कम्प्यूटरीकरण परियोजना, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आर.सी.एस) कार्यालय के कामकाज को एकीकृत और डिजिटल बनाने के लिए एक केंद्र प्रायोजित पहल का हिस्सा है। इसमें सॉफ्टवेयर विकास, हार्डवेयर खरीद, क्लाउड होस्टिंग और केंद्रीय पीएमयू समर्थन शामिल हैं। एकीकरण और कार्यान्वयन के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार एक एकीकृत डिजिटल पोर्टल के माध्यम से कुशल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए, इस प्रणाली का प्रबंधन और रखरखाव करेगी।

उत्तर प्रदेश पर प्रभाव

उत्तर प्रदेश में आर.सी.एस कार्यालयों के डिजिटल एकीकरण से 8 हज़ार से अधिक सहकारी समितियों को लाभ होगा, जिससे देश में सहकार से समृद्धि के मिशन में उत्तर-प्रदेश का भी योगदान होगा।

यह परियोजना राज्य में सहकारी समितियों के लिए पारदर्शी शासन, तेज़ सेवा वितरण और व्यापार में आसानी को सक्षम बनाएगी।

सहकारी समिति पंजीकरण प्रक्रिया

01
समिति हेतु आवेदन पर जाएँ
मुख्य पृष्ठ पर दिए गए 'समिति हेतु आवेदन करें' का चुनाव करें
02
मोबाइल नंबर भरें
खाता बनाने अथवा लॉग-इन करने हेतु अपना मोबाइल नंबर डालें
03
ओ.टी.पी द्वारा सत्यापन
खाता सत्यापन हेतु अपने मोबाइल पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (ओ.टी.पी) सत्यापित करें
04
मूल विवरण दर्ज करें
अपना मूल विवरण (नाम/पद/पहचान-पत्र/फोटो आदि) मुख्य प्रवर्तक के रूप में लॉग इन के पश्चात् दर्ज करें
05
समिति का विवरण दर्ज करें
  • सभी दिए गए अनुभागों का विवरण भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें
06
भुगतान करें
गेटवे के माध्यम से निर्धारित पंजीकरण शुल्क का सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान करें

महत्वपूर्ण वेब लिंक