उत्तर प्रदेश में आर.सी.एस कम्प्यूटरीकरण परियोजना, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आर.सी.एस) कार्यालय के कामकाज को एकीकृत और डिजिटल बनाने के लिए एक केंद्र प्रायोजित पहल का हिस्सा है। इसमें सॉफ्टवेयर विकास, हार्डवेयर खरीद, क्लाउड होस्टिंग और केंद्रीय पीएमयू समर्थन शामिल हैं। एकीकरण और कार्यान्वयन के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार एक एकीकृत डिजिटल पोर्टल के माध्यम से कुशल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए, इस प्रणाली का प्रबंधन और रखरखाव करेगी।
उत्तर प्रदेश में आर.सी.एस कार्यालयों के डिजिटल एकीकरण से 8 हज़ार से अधिक सहकारी समितियों को लाभ होगा, जिससे देश में सहकार से समृद्धि के मिशन में उत्तर-प्रदेश का भी योगदान होगा।
यह परियोजना राज्य में सहकारी समितियों के लिए पारदर्शी शासन, तेज़ सेवा वितरण और व्यापार में आसानी को सक्षम बनाएगी।